पिथौरा. क्षेत्र में इस वर्ष होली पर्व धूमधाम से पर शांतिपूर्वक मनाया गया. कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. इस बार की होली में नगर पंचायत ने नगरवासियों के लिए भी फाग गीत का आयोजन किया था. जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया. स्थानीय नगर पंचायत में सार्वजनिक तौर पर फाग गीत का आयोजन किया गया. फाग गीत के साथ ठंडाई की भी विशेष व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव थे. नगाड़ा की धुन पर भारी उत्साह के बीच फाग गीत चलते रहे. वरिष्ठ कर्मचारी नेता उमेश दीक्षित द्वारा उत्साह में गाए गए फाग गीत ने समा बांध दिया.
https://तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत, दो का उपचार जारी
हल्दी से खेली गई होली
इधर, थानेश्वर महादेव मंदिर में इस बार कच्ची हल्दी से होली के रंग बनाकर होली खेली गई. इसके पूर्व भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर ठंडाई बनाकर वितरण की गई. यहां दोपहर बाद तक भजन एवं फाग गीत के साथ होली पर्व मनाया गया.
https://VIDEO : ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का गाना ‘ये लुथरे’ रिलीज
होलिका दहन में महिलाएं आगे आई
इस वर्ष नगर में होलिका दहन के समय अश्लील नारे, गीत एवं अंत हरकतों पर पूरी तरह रोक लग गई. इस प्रतिनिधि ने नगर में जलाई जाने वाली करीब दर्जन भर होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया. सभी स्थानों पर युवाओं से अधिक संख्या में महिलाएं एवं युवतियां दिखाई दीं. जिसका सीधा असर यह हुआ कि किसी भी होलिका दहन में अश्लील हरकतें या नारेबाजी नहीं हो पाई और सब शांति से निपट गया.







