আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन पर पेट्रोल पंप सील, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Published on: April 28, 2021
---Advertisement---

कोरबा. कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते हुए दीपका के गोपीचंद पेट्रोल पंप को सील कर दिया है. निरीक्षण के दौरान इस पेट्रोल पंप पर लॉकडाउन की पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए बेवजह घूमने वाले लोगों के दोपहिया वाहनों में ईंधन भरते पाए जाने पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है. अब यह पेट्रोल पंप अगले तीन दिनों तक सील रहेगा. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप में उपलब्ध स्टाक आदि का निरीक्षण कर ईंधन देने वाली मशीनों को लॉक कर दिया है. सुबह कलेक्टर श्रीमती कौशल दीपका-पाली क्षेत्र में पूर्ण तालाबंदी के पालन और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा कामों के आकस्मिक निरीक्षण पर निकली थीं.

http://ठाणे के अस्पताल में लगी आग, शिफ्टिंग के दौरान चार मरीजों की मौत

दीपका खदान मोड़ पर स्थित गोपीचंद सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों को लेकर खड़े लोगों की भीड़ को देखकर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया. उन्होंने पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में ईंधन भर रहे कर्मियों से दोपहिया वाहनों में ईंधन भरने का कारण पूछा. कलेक्टर ने ऐसे दोपहिया वाहनों में भरे गए ईंधन का रिकार्ड रजिस्टर भी जांच के लिए मंगाया. पेट्रोल पंप पर उपस्थित कर्मी न तो कोई रिकार्ड प्रस्तुत कर सके, न ही दोपहिया वाहनों में ईंधन भरने का उचित कारण बता सके. कलेक्टर ने वाहनों में ईंधन भरा रहे लोगों को भी जमकर फटकार लगाई. उन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध जुर्माना सहित भारतीय दंड संहिता 1860 और महामारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए.

http://Oppo ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now