আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेट्रोल के लिए अब एसडीएम से लेनी पड़ेगी अनुमति

Published on: March 26, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. अब बिना आवेदन के लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा. लॉक डाउन के दौरान सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों पर पाबंदी लगाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किया गया है. जारी आदेश का पालन करने पर प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की ओर से जारी आदेश में साफ तौर पर पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति के किसी भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. लिहाजा अब जिन्हें पेट्रोल की आवश्यकता है उन्हें एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना पड़ेगा. उक्त आवेदन में कारण भी बताना होगा कि उन्हें किस कार्य के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है.

http://कोरोना से डरे बिना जरूरतमंदों को खाना परोस रहे स्वयं सेवी

कारण सही होने पर ही उन्हें पेट्रोल देने के लिए अनुमति पत्र दिया जाएगा जिसके बाद ही उन्हें पंप से पेट्रोल मिल पाएगा. ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को लेकर देश भर में 21 दिन के लिए किए गए लॉक डाउन में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. बावजूद इसके लोग दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों में पेट्रोल होने की वजह से बाहर घूम रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. एसडीएम सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि इस संबंध में सभी पंप संचालकों को आदेश जारी कर दिया गया है. बिना अनुमति के किसी को भी दोपहिया व चारपहिया वाहनों में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. नियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

http://समस्त निजी अस्पताल एवं नर्सिंग अधिग्रहण संबंधी आदेश निरस्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now