बागबाहरा. छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा था कि केन्द्र सरकार धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति देती है तो किसानों को धान का ढाई हजार रुपए क्या, साढ़े 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल मिल सकता है. अब केन्द्र की मोदी सरकार ने धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति प्रदान कर दी है. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अब साढ़े 3 हजार रुपए क्विंटल में धान खरीदी करने का आदेश दें ताकि किसानों का भला हो सके और किसान अधिक धान उत्पादन कर सकें. जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वे केन्द्र सरकार से धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति दिलाए हमारी सरकार धान साढ़े 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी.
http://नए आहाता निर्माण के बजाए पुरानी दीवार पर जोड़ी जा रही नई ईंट
विगत दिनों केन्द्र सरकार ने धान पर एथेनॉल बनाने की अनुमति प्रदेश सरकार को दे दी है तो अब क्यों ना ही प्रदेश सरकार इस वर्ष के खरीफ सीजन में धान की खरीदी साढ़े 3 हजार रुपए की दर से खरीदी प्रारंभ करने का आदेश दें. एक जानकारी मुताबिक एक किलोग्राम धान से कम से कम दो लीटर एथेनॉल बनने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रति लीटर 55 से 60 रुपए तक एथेनॉल की कीमत होगी. ऐसे में किसानों को तेन्दूपत्ता के तर्ज पर धान पर अतिरिक्त भुगतान बोनस बतौर करने का प्रावधान लाया जाए. अध्यक्ष स्मिता ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि धान खरीदी का समर्थन मूल्य साढ़े 3 हजार रुपए कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें.
http://सागौन काटकर सिलपट ले जाते तीन रंगे हाथ पकड़ाए







