আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बिना मास्क पहने लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और राशन

Published on: August 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में सोशल फिजिकल डिस्टेन्स और मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि पेट्रोल एवं डीजल लेने आने वाले लोग तथा राशन दुकानों में सामग्री लेने आने वाले अनेक लोग बिना मास्क पहने सामग्री क्रय कर रहे हैं. वहीं इनके द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है.

http://होम आइसोलेशन की अनुमति के लिए संख्या-सीमा की बंदिश खत्म


उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही के आधार पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे सभी पेट्रोल पम्पों और राशन दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क पहनने के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने बिना मास्क आने वाले या सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करने वालों को पेट्रोल, डीजल या राशन नहीं देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ग्राहकों को राशन लेने आने वालों को मास्क पहन कर जाने की अपील भी की है, ताकि कोरोना जैसी बीमारी का संक्रमण न फैले. कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को समय समय पर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है.

http://धनश्री वर्मा ने ‘अंखियों से गोली मारे’ पर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now