सौरभ गोयल
सरायपाली. सोमवार दोपहर 1 बजे सरायपाली सहित पूरे जिले में कोरोना के संभावित संक्रमण की अपुष्ट खबर से सोशल मीडिया भर सा गया. संक्रमण की यह अपुष्ट खबर शाम तक सोशल मीडिया से लोगों को प्रभावित करती रही. शाम 5:30 बजे एसडीएम कुणाल दूदावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन द्वारा किए गए मॉकड्रिल की जानकारी दी. एसडीएम दुदावत ने बताया कि प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं नगर पालिका की टीम ने यह मॉकड्रिल किया. जिसमें कलेक्टर सुनील कुमार जैन, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ डॉ रवि मित्तल, एसडीएम कुणाल दुदावत, सिविल सर्जन डॉ परदल, तहसीलदार युवराज कुर्रे, बीएमओ डॉ अमृत तथा सीएमओ केएस नायक के संयोजन में प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया.
सर्वप्रथम प्रशासन द्वारा तैयार किए गए डमी पेशेंट को झिलमिला चौक स्थित आइसोलेशन सेंटर ले जाया गया. बारिश के एक्टिव सर्विलांस टीम जिनमें शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम शामिल है. प्रशासनिक चहल कदमी देख लोग डरे-डरे से थे. करीब आधे घंटे के भीतर ही पूरा शहर सुनसान सा हो गया. इधर, स्वास्थ विभाग की टीम ने पीपीटी किट से सैंपल कलेक्ट कर दमोह पैसेंजर संपर्क में आए एवं संभावित भीड़-भाड़ वाली दुकानों सहित इन भीड़ में कार्यरत सामान्य एवं शासकीय कर्मियों के रेंडम सैंपल कलेक्ट करना प्रारंभ कर दिया था. स्थानीय पुलिस ने नगर के व्यस्ततम गली-मोहल्लों को बैरिकेडिंग कर सिंगल एंट्री एग्जिट तैयार किया है जिसके जरिए पुलिस किसी भी समय इन मार्गों पर आवागमन बंद कर स्थिति को अपने कब्जे में ले सकती है.
http://24 घंटे में कोरोना के 4213 नए केस, रिकवरी रेट 31.15% : स्वास्थ्य मंत्रालय
कलेक्टर के निर्देशन में इस मॉकड्रिल के जरिए प्रशासन ने रिस्पांस टाइम पर सफलता के साथ इसे पूर्ण किया. एसडीएम कुणाल दुदावत ने डमी पेशेंट फल व्यावसायी एवं राजस्व कर्मचारी के प्रति आभार व्यक्त कर स्पष्ट किया कि सरायपाली अनुविभाग क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं है. उन्होंने बताया कि बीच-बीच में प्रशासन सुरक्षा में लगे, व्यावसायिक अथवा सामान्य व्यक्तियों का रेंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है. मालूम हो कि प्रशासन ने एहतियातन तौर पर सरायपाली में दो क्वॉरेंटाइन सेंटर तैयार कर इनमें आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति भी कर ली है. बहरहाल, प्रशासन द्वारा किए गए मॉकड्रिल को लेकर दूर-दूर तक लोगों में भय का माहौल बन गया था जो शाम को एसडीएम कुणाल दुदावत के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही दूर हो सका.
थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता, स्वास्थ्य जांच कराकर मजदूरों को भेजा घर https://t.co/VuvjTDEq8n
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 11, 2020







