আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब दुकान खुलते ही खरीदने टूट पड़े लोग, बढ़ी हुई कीमत में बिक रही

Published on: May 4, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. लॉकडाउन में भी शराब दुकान खोलने के सरकारी आदेश से आज नगर की भी देशी अंग्रेजी शराब दुकानें सुबह से खुल गई. शराब दुकान खुलते ही लोग शराब लेने टूट पड़े. स्थानीय पुलिस ने आज शराब दुकान में उमड़ने वाली सम्भावित भीड़ के नियंत्रण के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की थी. लॉकडाउन के दौरान ही शराब के मूल्य वृद्धि में बढ़ोतरी कर दी गई थी जिसके कारण आज शराब बढ़ी हुई कीमत में बिक रही है. इस पर कुछ शराब ख़रीदारों ने आपत्ति भी की थी पर शासन की मूल्य सूची देखकर वे सन्तुष्ठ हो गए. प्रदेश एवं केंद्र सरकार के शराब दुकान खोलने के निर्णय ने उन परिवारों को खासा झटका दिया है जिनके परिवार में शराब के शौकीन थे और वे लॉकडाउन के दौरान बंद शराब की दुकानों के कारण शराब छोड़ चुके थे. अब वे शराब दुकान खुलते ही पुनः लाइन में लग गए.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले, अब 21 एक्टिव केस

शराब दुकान के साथ पूरा मार्केट खुला

सोमवार सुबह शराब दुकान खुली और तेजी से बिक्री प्रारंभ हो गई. यह देख कर प्रतिबंधित दुकानदारों में कुछ कपड़े की दुकान जनरल स्टोर्स सहित जूते की दुकानें भी खुल गई थी. बाजार में बढ़ती भीड़ देख कर स्थानीय पुलिस ने दलबल सहित पहुंच कर प्रतिबंधित दुकानों को बंद कराकर सोशल डिस्टेंस बनाने की हिदायत दी.

अफसरों में भी संशय की स्थिति

लॉकडाउन के बाद महासमुंद जिला ग्रीन जोन में है. बावजूद यहां लॉकडाउन 01 की तरह के हालात है. स्थानीय व्यवसायियों ने इस प्रतिनिधि के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि अनेक शहरों में रहने वाले उनके रिश्तेदार उन्हें बताते हैं कि वहां सब कुछ खुल गया है. दुकानों के खुलने का समय भी सुबह 7 से शाम 4 बजे है. बावजूद पिथौरा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. दूसरी ओर एसडीएम श्री मरकाम ने इस प्रतिनिधि को बताया कि पिथौरा के लिए जितनी छूट के आदेश है वही दी जा रही है. आगे भी कलेक्टर के निर्देशों का पालन कराया जाएगा.

http://छत्तीसगढ़ में सभी सार्वजनिक परिवहन सेवा लॉकडाउन अवधि में रहेगी बंद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now