আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की स्माइल पर फिदा हो रहे हैं लोग, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Published on: February 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का एक राइडर सोनू इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है. इंटरनेट यूजर्स सोनू की स्माइल और उसके बात करने के अंदाज पर फिदा हो रहे हैं. सोनू के वीडियो इस कदर वायरल हुए कि जोमैटो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल की DP बदल डाली. जोमैटो ने शुक्रवार को ट्विटर हैंडल की DP में सोनू की मुस्कुराते हुए तस्वीर लगाई और ट्वीट किया- अब ये एक हैप्पी राइडर का फैन अकाउंट है. बता दें कि सोनू का सबसे पहला वीडियो ‘टिकटॉक’ यूजर दानिश अंसारी ने रिकॉर्ड किया था. दानिश ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखते ही देखते सोनू का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

http://Samsung Galaxy S10 Lite का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च

दरअसल, वीडियो में शख्स सोनू से एक दिन में कमाई के बारे में पूछता है तो सोनू कमाई के बार में बताता है, और फिर खाने के बारे में पूछने पर वह कहता है कि ऑर्डर से निकालकर नहीं खाते जोमैटो देता है खाने को, और जो ऑर्डर कैंसल हो जाता है वो खाने को मिल जाता है. एक अन्य वीडियो में वीडियो बनाने वाला शख्स सोनू से कहता है कि आप बहुत फेमस हो गए हो, आपके लोग फैन हो गए हैं तो भी सोनू सिर्फ स्माइल देता दिखाई दे रहा है. उसके बारे में कुछ पूछने पर वह कहता है कि मैं ऐसा ही हूं. सोनू के वीडियोज को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ सोनू की क्यूट स्माइल की बात कह रहे हैं तो कुछ यूजर्स जोमैटो से सभी राइडर्स की सैलरी बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं.

http://IndvsNZ : भारत की पहली पारी 242 रनों पर सिमटी, स्टंप्स तक न्यूजीलैंड 63/0

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now