আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हितग्राही की मौत के बाद भी पेंशन राशि की जा रही थी आहरित, एफआईआर के निर्देश

Published on: April 10, 2021
---Advertisement---

मुंगेली. जिले के ग्राम पंचायत बछेरा में पेंशन हितग्राही के मृत्यु के बाद भी पेंशन राशि का नियमित आहरण किया जा रहा था. जांच उपरांत कलेक्टर एल्मा ने इसे गंभीरता से लिया और अपराधिक कृत मानते हुए आहरण में मदद करने वाले ग्राम पंचायत बछेरा के वर्तमान सरपंच शरद कुमार साहू और ग्राम पंचायत सचिव पूनम कुमार साहू के विरूद्ध पुलिस में  प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) कराने के लिए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए हैं. समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि पेंशन हितग्राही की मृत्यु 21 मार्च 2017 को हो चुकी है.

http://फिर चला श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, ‘ओ सनम’ में टोनी कक्कड़ ने दिया साथ

नियमानुसार वर्ष 2017 से फरवरी 2021 में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जनपद पंचायत में मृत पेंशन हितग्राही के संबंध में लिखित में सूचित करते हुए एनएसएपी के पोर्टल से विलोपित करना था. लेकिन उनके द्वारा पेंशन हितग्राही की तबीयत कई माह से खराब होने के कारण बैंक आने में असमर्थ है. अतः हितग्राही के स्थान पर उनके पुत्र धर्मेन्द्र पिता बुधेराम को पेंशन राशि प्रदाय करने हेतु शाखा प्रबंधक बैक ऑफ बड़ौदा शाखा मुंगेली को पत्र लिखा गया, जिसके आधार पर मृत हितग्राही के खाते में जमा राशि का आहरण मृत हितग्राही के पुत्र द्वारा राशि का आहरण करता रहा. उन्होने बताया कि ग्राम के सरपंच एवं सचिव द्वारा जानबूझ कर शासन को वित्तीय हानि पहुंचाते हुए मृत हितग्राही का नाम विलोपित करने के स्थान पर बैंक को फर्जी सूचना देते हुए राशि आहरण करने में सहयोग किया गया.

http://वित्तीय अनियमितता और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, सहायक ग्रेड 2 निलंबित

उन्होने बताया कि मृत हितग्राही के पुत्र द्वारा भी नाम विलोपित कराने के स्थान पर राशि आहरण कर शासकीय योजना का गलत तरीके से लाभ प्राप्त करते रहे। मृत हितग्राही को जीवित बता कर तबीयत खराब होने का कारण दर्शित करते हुए राशि आहरित कर अपराधिक कृत किया गया है. वर्तमान में ग्राम पंचायत के सरपंच शरद कुमार साहू और पंचायत में पदस्थ सचिव पूनम कुमार साहू द्वारा बैंक को हितग्राही के तबियत खराब होने संबंधी फर्जी जानकारी देते हुए राशि आहरण करने में मदद कर शासन के प्रति संदिग्ध निष्ठा का परिचय देते हुए अपराधिक कृत किया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now