আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पायल रोहतगी को जेल, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Published on: December 16, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे शेयर करने के मामले में एक्ट्रेस पायल रोहतगी को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं. पायल को हाल ही में इस मामले में बूंदी पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पायल और उनके पार्टनर संग्राम सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी और गृह मंत्रालय से मदद मांगी थी. पायल को सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया.

http://31 दिसंबर तक पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य, ऐसे कराएं लिंक

जहां सुनवाई के बाद उन्हें 24 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है. बता दें कि पायल की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी क्योंकि उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के बारे में खुद ही ट्विटर पर ट्वीट करके सभी को बता दिया था. उन्होंने ट्वीट किया, “”मुझे मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी. क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?”

http://वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now