नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नए साल के मौके पर एक और गाना ‘चुम्मा नया साल के’ रिलीज हुआ है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह जमकर डांस करते नज़र आ रहे हैं. इस गाने को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और व्यूज के अलावा फैन्स लाइक्स और जबरदस्त कमेंट्स भी कर रहे हैं. गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. गाने में पवन सिंह और उनकी हिरोइन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है, जो आपके भी होश उड़ा देगा.
https://IND vs SA : भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी, पहले दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 35/1
इस गाने के लिरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे है. वहीं संगीत छोटे बाबा ने दिया है. इसे कोरियोग्राफर राहुल यादव ने किया है. इस गाने को वेव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वेव म्यूजिक के 50 लाख के करीब सब्सक्राइबर्स हैं. पवन के वर्कफ्रंट कि बात करें तो पवन जल्द ही हम हैं राही प्यार के, मेरा भारत महान और स्वाभिमान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं.
https://कलार समाज ने पुनीत सिन्हा को सौंपी कौड़िया मंडलेश्वर की जिम्मेदारी










