रायपुर. राज्य शासन द्वारा पैथोलॉजी विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय कबीरधाम डॉ. संतराम चुरेन्द्र को अपने कर्तव्य में लापरवाही करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में डॉ. चुरेन्द्र का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कबीरधाम होगा. इस आशय का आदेश आज मंत्रालय स्थित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है.
http://परिवहन विभाग में अधिकारियों और निरीक्षकों का स्थानांतरण
डॉ. प्रभाकर बने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कबीरधाम
रायपुर. राज्य शासन द्वारा चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय कबीरधाम डॉ. प्रभात चन्द्र प्रभाकर को आगामी आदेश पर्यन्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय कबीरधाम का प्रभार सौंपा गया है. इस आशय का आदेश आज मंत्रालय स्थित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है.
http://अंचलवासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में महानगर स्तर की सुविधाएं मिल पाएंगी : डॉ अग्रवाल
लेखन सामग्री हेतु निविदा आमंत्रित
बिलासपुर. कलेक्टर कार्यालय वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्यालय उपयोग संबंधी लेखन सामग्री स्थानीय बाजार से क्रय करने हेतु न्यूनमत दर निर्धारण बाबत स्थानीय विक्रेताओं से मोहरबंद निविदा कलेक्टर द्वारा 13 जुलाई 2021 तक दोपहर 1 बजे तक आमंत्रित की गई है. निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय स्टेशनरी शाखा से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है.







