नई दिल्ली. शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के पहले दिन ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ ने रिलीज के पहले ही दिन ये साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल का प्रदर्शन करने वाली है. बंपर एडवांस बुकिंग का ‘पठान’ को जमकर फायदा मिला है. जिसकी वजह शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर डाली है.
https://युवाओं को हर माह बेरोजगारी भत्ता, पंचायतों को हर साल 10 हजार देने की घोषणा
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली है. इसी बात की उम्मीद पहले ही की जा रही थी कि ‘पठान’ रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में हैरान करने वाला कलेक्शन करेगी. साफ तौर पर कहा जाए तो करीब 5 साल के बाद शाहरुख खान का कमबैक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा है. जिस तरीके से रिलीज के पहले दिन ‘पठान’ के शो देखने के लिए लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए, उससे ये साफ जाहिर होता है कि शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ के ज्यादातर शो हाउसफुल रहे हैं.
https://मोहम्मद सिराज बने नंबर-1 वनडे गेंदबाज, बैटिंग रैंकिंग में रोहित और गिल का फायदा










