আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘पठान’ का धमाल, 9 दिन में वर्ल्डवाइड कमाए 700 करोड़

Published on: February 3, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज को 9 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी धुआंधार कमाई जारी है. फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को ‘पठान’ ने डबल डिजिट में कमाई करके सबको सरप्राइज कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ हर दिन नया इतिहास रचती दिख रही है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 9वें दिन ‘पठान’ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 15.50 करोड़ रहा. 9 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ‘पठान’ अब तक 364 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

https://2023 Hyundai Venue भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ और तीसरे दिन 38 करोड़ का बिजनेस किया. बाद वीकेंड पर फिल्म ने 110 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की. वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 25.50 करोड़ और मंगलवार को 22 करोड़ रही. हालांकि, 7वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त पड़ गई थी. पर 9वें दिन फिल्म की डबल डिजिट में हुई कमाई बता रही है कि ‘पठान’ आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने 9वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है. रमेश बाला के मुताबिक, 9 दिन में पठान ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. इस हिसाब से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होती नजर आएगी.

https://BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद : SC का केंद्र को नोटिस, तीन हफ्तों में मांगा जवाब

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now