महासमुंद. किसान नेता एवं बागबाहरा के पूर्व पार्षद रमेश निषाद ने किसान नेता एवं पूर्व सरपंच पारस सांखला के द्वारा खल्लारी के दो बार विधायक रहे परेश बागबाहरा के कार्यों को लेकर की गई बयानबाजी को हास्यास्पद बताया है. उन्होने कहा कि श्री बागबाहरा के विधायकी कार्यकाल में जब वे स्वयं (सांखला जी) बोड़रीदादर के सरपंच थे तब कितना विकास का काम हुआ उसी से अंदाज लगा लें कि श्री बागबाहरा ने कितना विकास कार्य कराया है. खल्लारी विधानसभा क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं हैं जहां उनके विकास कार्यों की चिन्हारी न पहुंची हो. पूरा क्षेत्र उनके विकास कार्यों से भलीभांति परिचित है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले, अब 859 एक्टिव केस
श्री निषाद ने जारी बयान में कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह खल्लारी में सभा लेने आए थे तब श्री बागबाहरा ने पहली बार मंच के अपने भाषण में धान को 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की मांग उठाई थी. उन्होने ही जब नंदकुमार पटेल महासमुंद-बागबाहरा के कार्यक्रम में आए थे तब 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदने की मांग, घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए की थी जिसे श्री पटेल ने सहमति दी और उसी समय सभा में घोषणा की, इसे अगले विधानसभा चुनाव के घोषण पत्र में शामिल किया जाएगा और उन्होने किया. प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी से विधानसभा चुनाव 2018 के जोगी कांग्रेस के शपथपत्र (घोषणा पत्र) में 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने एवं किसानों की कर्जमाफी तथा दो साल का बोनस की मांग को शामिल करवाने में श्री बागबाहरा की ही प्रमुख भूमिका रही है.
http://ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
उन्होने कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री बने तब और उन्होने नए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर, आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ का धान समर्थन मूल्य में खरीदना आरंभ करवाया. श्री बाजपेयी ने ही केसीसी आरंभ करके किसानों को सस्ता एवं ज्यादा ऋण सुविधा प्रदान की. प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश भर के किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 13 लाख करोड़ रुपए कर दी एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अनेक कार्य किए हैं. श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ किसानों को भाजपा के केन्द्र शासन के नियमों के सरलीकरण एवं संवेदनशीलता के कारण मिल रहा है.
परेश जी… स्वामीनाथन कमेटी के प्रस्ताव को अमल में लाने भाजपा पर क्यों नहीं बनाते दबाव : सांखला https://t.co/aQlITB0YcH
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 8, 2020







