कवर्धा. सड़क किनारे पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में पंचायत सचिव का शव मिला है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप विसरा सुरक्षित रख लिया है. जानकारी के अनुसार तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम पचराही मुख्य मार्ग पर पुलिया के नीचे गुरुवार रात करीब 12 बजे कुकरापानी पंचायत सचिव बैजनाथ चंद्रवंशी (33) का शव मिला है. लोगों ने पुलिया के नीचे शव पड़ा देखा तो डायल-112 को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त हो सकी.
https://हार के बाद भाजपा नेता ही नेतृत्व पर उठाने लगे उंगलियां, जिलाध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
बताया जा रहा है कि बैजनाथ चंद्रवंशी बाइक पर पंचायत से अपने गांव सिल्हाटी (पोंडी चौकी) लौट रहे थे. पंचायत सचिव के शव के पास ही उनकी बाइक भी पड़ी मिली है. ग्रामीणों का कहना है कि जहां शव पड़ा था, उसके कुछ दूर तक घास व लकड़ी के टुकड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं. तरेगांव पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है. आशंका के चलते विसरा प्रिजर्व किया है. फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहे हैं.
https://हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास







