राजनांदगांव. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला सचिव श्रीमती गुंजाराणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती गुंजाराणा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
http://रेणुका पवार का नया गाना ‘तेरी खातर’, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कलेक्टर ने ग्राम डालाकसा एवं ग्राम मुकादाह में पुलिया निर्माण शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव. कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नक्सल प्रभावित दूरस्थ अंचल में सड़कों का निरीक्षण किया. पिछले दौरे के दौरान उनके सामने ग्राम डालाकसा एवं ग्राम मुकादाह के ग्रामवासियों ने पुलिया की मांग रखी थी. जिस पर कलेक्टर ने स्वीकृति प्रदान की और त्वरित गति से पुलिया बन रहा है. इसके निर्माण से मानपुर से दल्ली तक ग्राम शहर से जुड़ जाएंगे. यह पुलिया बरसात के पूर्व बन जाएगा. ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस पुलिया के बन जाने से अब बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी. पानी पहाड़ से सीधे नीचे आता था जिससे बारिश के दिनों में बच्चे पढ़ाई के लिए ग्राम शेरपार नहीं जा पाते थे. अब पुलिया के बन जाने से जनसामान्य को बुनियादी सुविधाएं मिलेगी. कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शीघ्रता से पुलिया पूर्ण करने के निर्देश दिए.
http://सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज बनाने राज्य शासन कटिबद्ध : सीएम भूपेश







