আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर, प्रभावित होंगी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं

Published on: December 26, 2020
---Advertisement---

खरसिया. शनिवार से प्रदेश सहित जिले के समस्त पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं. शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वालों की इस हड़ताल से प्रत्येक गांव के निवासी प्रभावित होंगे. गुरुवार को ही प्रांताध्यक्ष तुलसी साहू के निर्देश से समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में पंचायत सचिवों ने शासकीयकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम दे दिया था. वहीं शनिवार से समस्त ग्राम पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं ऐसे में शासन द्वारा संचालित नरुवा, घुरुवा, गौधन न्याय योजना, मनरेगा से संबंधित कार्य तथा पंचायत द्वारा संचालित पीडीएस दुकानों के प्रभावित होने से यह आंच गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगी. सचिव संघ अध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि हम तब तक काम पर नहीं लौटेंगे जब तक शासन द्वारा हमारी जायज मांग को स्वीकार नहीं कर लिया जाता.

http://Alaya F का ग्लैमरस अवतार, इन तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा


जिला पंचायत ने की तात्कालिक व्यवस्था

पंचायत सचिवों के काम बंद कलम बंद को लेकर जिला पंचायत सीईओ रिचा चौधरी ने सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी एवं करारोपण अधिकारियों को पंचायत सचिवों के कार्य सौंपे जाने के लिए समस्त जनपद सीईओ को निर्देशित कर दिया है, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो. बता दें खरसिया ब्लॉक की कुल 81 पंचायतों में से चार सस्पेंडेड एवं दो दीर्घकालीन अवकाश प्राप्त सचिवों के अलावा समस्त 75 सचिव सहित जिले एवं प्रांत के सभी ग्राम पंचायत सचिव बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं.

http://लव जिहाद के खिलाफ बिल को शिवराज कैबिनेट की मंजूरी, जानिए क्या हैं इसके प्रावधान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now