আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेमौसम बारिश से धान बचाव में विफल, 8 फड़ प्रभारियों को नोटिस

Published on: January 30, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. खरीदी केन्द्रों पर भण्डारित धान की बेमौसम बारिश से सुरक्षित रखने में विफल 8 फड़ प्रभारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. उप पंजीयक सहकारिता ने समितियों के संचालक मण्डल को कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है. प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी सहकारी समिति के कर्मचारी होने के कारण इन पर कार्रवाई का अधिकार समिति के संचालक मण्डल को है. उप पंजीयक ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कटगी एवं सेल के प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी सहित अमेरा, छेरकापुर, कोसमंदा, कोसमंदी, भवानीपुर एवं निपनिया के फड़ प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया है.

http://नया घर तलाश रहे ऋषभ पंत, ट्वीट कर फैंस से मांगी मदद

जवाब संतोषप्रद नही पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जा सकती है. उप पंजीयक ने धान खरीदी से जुड़ी एक अन्य जानकारी में बताया कि जिले की 12 उपार्जन केन्द्रों पर शुक्रवार को धान की खरीदी नहीं हो पाई. इनमें बलौदाबाजार शाखा के अंतर्गत 9 उपार्जन केन्द्र शामिल हैं. इन नौ केन्द्रों में रिसदा, खम्हरिया, सेमराडीह, भरसेला, करमदा, सकरी, लटुवा, लाहोद और बिटकुली में खरीदी नहीं हो पाई है. इन नौ केन्द्रों में 305 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन इश्यू कराए थे. इन्हें आगामी दिनों में खरीदी के लिए प्रावधान करने हेतु पत्र लिखा गया है.

http://चाणक्य नीति : सफल और धनवान बनने के लिए हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए ये बातें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now