महासमुंद. तुमगांव गाड़ाघाट पुल के पास धान से भरा ट्रक के कार पर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक ग्राम खमतराई में रहने वाले युवक महासमुंद से तुमगांव जा रहे थे. गाड़ाघाट पुल के पास धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गई. हादसे में कार सवार मदन सिंह कंवर, गेंद सिंह कंवर और गोपाल कंवर की मौत हो गई, वहीं देवसिंह और तामेश्वर घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सीधा करने के साथ कार में दबे सवारों को बाहर निकाला. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
http://सुशांत पर बनने वाली फिल्म के रोक की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
मुख्यमंत्री ने ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मृत्यु पर प्रकट किया दुख
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है. परिवार के मुखिया केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं. केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है. बीपीएल परिवार है.26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है. बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है. इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है.
http://Lamborghini की ये धांसू कार भारत में लॉन्च, 3.5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार







