আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी केजीएफ 2!

Published on: April 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को देखने के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं, तो बस थोड़ा इंतजार कर लीजिए. क्योंकि ये फिल्म बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम ने खरीद लिए हैं. यश की ये फिल्म एमेजॉन प्राइम वीडियो पर हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और तमिल भाषाओं में स्ट्रीम होगी. आप घर पर ही इस फिल्म का आनंद ले पाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 27 मई से स्ट्रीम होगी.

https://400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से ओटीटी रिलीज को लेकर ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. मालूम हो कि ये फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को थिएटर्स में रिलीज हुई है. बता दें कि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की कहानी मुंबई में पले-बढ़े एक ऐसे युवा की है जो अंडरवर्ल्ड में अपनी धाक जमाने के बाद सोने की खदानों पर कब्जा करने के लिए निकलता है. फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और डायलॉग्स की खूब तारीफ हो रही है. इस फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त जैसे सितारों ने बेहतरीन काम किया है.

https://पुलिया से टकराकर पलटी कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now