रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह को पद से हटा दिया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षामंत्री ने इन्हें हटाए जाने की अनुशंसा की थी औऱ उनकी अनुशंसा पर उन्हें हटाए जाने की कार्रवाई की. राजेश सिंह पर ट्रांसफर के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा था. उनकी शिकायत खुद कांग्रेस के विधायकों ने ही की थी. उन पर लगातार विभागीय ट्रांसफर में भ्रष्टाचार, मंत्री और विधायकों की अनुशंसा को दरकिनार करने का आरोप लग रहा था. इसे लेकर कांग्रेस के ही विधायक बृहस्पति सिंह ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी शिकायत की थी.
http://धोनी को याद आए पुराने दिन, शेयर किया गली क्रिकेट का VIDEO
उच्च शिक्षा संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को 3 प्रतिशत आरक्षण
रायपुर. राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संस्थानों में अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को तीन प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में उच्च शिक्षा के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्र-पुत्रियों, पौत्र-पौत्रियों और नाती-नातिन के लिए 3 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेंगे. निःशक्त श्रेणी के आवेदक के लिए 5 प्रतिशत स्थान आरक्षित रहेंगे. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.







