আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Published on: August 10, 2022
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का नया ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं बिलासपुर के जांजगीर-चांपा में भारी वर्षा और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है. भारी बरसात की वजह से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पानी घुस गया है.

https://अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना है. प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की भी सम्भावना बन रही है. भारी तथा अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है.

https://एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now