আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूल बंद होने के बावजूद ट्यूशन फीस वसूलने का विरोध, SDM से शिकायत

Published on: January 28, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय सेंट फ्रांसिस स्कूल के पालकों ने स्कूल प्रबंधन द्वारा कोविड के कारण स्कूल बंद होने के बावजूद ट्यूशन फीस वसूलने का विरोध करते हुए इसकी शिकायत स्थानीय एसडीएम से की है. स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पालकों में बलराज नायडू, कुलजीत सिंह एवं मनीष शर्मा ने एसडीएम से की गई शिकायत में कहा है कि विकासखण्ड पिथौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजासेवैया खुर्द के क्षेत्र में संचालित सेंट फ्रांसिस स्कूल के द्वारा विगत वर्ष 2020 की फीस वसूली की जा रही है. स्कूल गाइडलाइन के अनुसार जो सुविधा मिलनी चाहिए वह सुविधा नहीं मिल रही है. स्कूल की शिकायत पालकों द्वारा उच्च स्तर पर अनेक बार की जा चुकी है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

http://बजट सत्र : कांग्रेस समेत 16 पार्टियां राष्ट्रपति के अभिभाषण का करेंगी बहिष्कार

ज्ञात हो कि इस स्कूल में हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं पर स्कूल में ना तो शौचालय की व्यवस्था है और ना ही बच्चों के खेलने के लिए ग्राउण्ड है. स्कूल के बाहर पार्किंग न होने से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं. पालकों के अनुसार गत वर्ष कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद थे और डिजिटल सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो पाई है जिससे बच्चों एवं पालकों को परेशानी हो रही है और स्कूल प्रबंधक द्वारा ट्यूशन फीस के नाम पर वसूली की जा रही है. इधर, सेंट फ्रांसिस स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जेसिंथा ने पालकों की शिकायतों का खंडन करते हुए कहा कि ट्यूशन फीस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वसूली जा रही है. अन्य शिकायतों के बारे में उन्होंने बताया कि खेल मैदान एवं शौचालय सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं विद्यालय में मौजूद है.

http://हनी सिंह-नुसरत भरूचा का गाना Saiyaan Ji रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा तहलका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now