बलौदाबाजार. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पोर्टल में त्रुटिपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड किए जाने के फलस्वरूप जिले के कुछ किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. ऐसे सभी किसान कृषि विभाग के विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय अथवा स्थानीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से तहसील कार्यालय में त्रुटिपूर्ण कागज़ात सुधरवा सकते हैं. उप संचालक कृषि वीपी चौबे ने बताया कि जिले में पोर्टल में पंजीयन के बाद भी 14 हज़ार 281 किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है. आधार नम्बर अथवा पीएफएमएस त्रुटि के कारण उन्हें राशि नहीं मिल पाई है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हज़ार के तीन किश्तों में कुल 6 हज़ार की राशि सम्मान स्वरूप मिलती है.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंड की नई सूची जारी
जिले में केवल 1 लाख 37 हज़ार किसानों के खाते में किश्त की राशि अंतरित हुई है जबकि जिले में इसके पोर्टल पर 1 लाख 53 हज़ार से ज्यादा किसानों का पंजीयन हुआ है. उन्होने यह भी बताया कि योजना में नए किसान भी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं. विकासखण्ड स्तरीय कृषि कार्यालय अथवा ग्रामीण कृषि विस्तारी के माध्यम से यह काम होगा. भू-धारक किसान को आधार कार्ड, जमीन का दस्तावेज़, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नम्बर के साथ घोषणा पत्र भरकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा. दस दिवस में आवेदन करने पर ही ऐसे किसानों के आवेदन पर विचार किया जाएगा. योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जो कि पेशे से डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, आयकरदाता, केंद्र-राज्य सरकार के अधिकारी, 10 हज़ार से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाले भूतपूर्व अथवा वर्तमान संवैधानिक पदधारी विधायक, सांसद, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि अपात्र माने जाएंगे.
http://सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में भाभी ने तोड़ा दम







