नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार फिजिकल सोने की डिमांड को कम करने के लिए बीते कुछ सालों से एक खास स्कीम चला रही है. इसका नाम स्वर्ण बॉन्ड योजना है. इस योजना के तहत एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सोना बेच रही है. बता दें कि सरकार बॉन्ड के तौर पर सोने को बेचती है. इस सोने की कीमत रिजर्व बैंक की ओर से तय की जाती है. रिजर्व बैंक समय-समय पर इस सोने की कीमत जारी करता है, जो बाजार में मौजूद फिजिकल गोल्ड के मुकाबले सस्ता और सुरक्षित होता है.
रिजर्व बैंक ने इस बार स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,117 रुपए प्रति ग्राम रखी है. स्वर्ण बॉन्ड की खरीद के लिए डिजिटल भुगतान करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलेगी. ऐसे निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 5,067 रुपए प्रति ग्राम होगी. ये स्कीम 31 अगस्त को खुलकर चार सितंबर को बंद होगी. मतलब ये कि आप इस दौरान सोने की खरीदारी कर सकते हैं. न्यूनतम एक ग्राम की खरीदारी की जा सकती है. इसे खरीदने के लिए आपको अपने बैंक, बीएसई, एनएसई की वेबसाइट या डाकघर से संपर्क करना होगा. यहां से इसे डिजिटल तरीके से खरीदा जा सकता है.
http://तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें










