আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

108MP कैमरे वाला Oppo Reno 8T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 7, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo Reno 8T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ओप्पो रेनो 8टी 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है. फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलता है. इसकी कीमत 29,999 रुपए रखी गई है. फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा. फोन को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है. ओप्पो रेनो 8टी 5जी को एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 के साथ पेश किया गया है.

https://‘मोहब्बतें’ के गाने पर चाइनीज बच्चे का ठुमका, वायरल हो रहा वीडियो

फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है. डिस्प्ले के साथ 1 बिलियन कलर और 10 बिट कलर डेफ्थ का सपोर्ट है. इसमें ऑक्टा कोर 6nm स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम और Adreno 619 GPU का सपोर्ट है. ओप्पो रेनो 8T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का f / 1.7 लेंस के साथ आता है. इसमें सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में f/2.4 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है. इसमें 4,800mAh बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

https://पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 8.23 करोड़ रुपए जारी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now