আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo Reno 6 Pro 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Published on: September 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओप्पो ने OPPO Reno 6 Pro 5G का दिवाली एडिशन पेश किया है जिसे OPPO Reno6 Pro 5G Gold Diwali Edition नाम दिया गया है. इसकी Oppo Reno 6 Pro 5G दिवाली एडिशन की कीमत 41,990 रुपए रखी गई है. इसे खासतौर पर मैजेस्टिक गोल्ड कलर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 है. फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और सैंपलिंग रेट 180Hz है.

https://VIDEO : दिलजीत-शहनाज की फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर रिलीज

फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा फोन में 4500mAh की बैटरी है जो कि 65W की SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

https://आबकारी विभाग के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now