আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo Reno 5 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: January 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo Reno 5 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत सिंगल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 35,990 रुपए रखी गई है. इसे एस्ट्रल ब्लू और स्टारी ब्लैक वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसकी बिक्री देश में फ्लिपकार्ट से 22 जनवरी से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,080 x 2,400p रिजॉल्यूशन के साथ 6.55-इंच FHD+ OLED 3D बॉर्डरलेस सेंस स्क्रीन दी गई है. इसमें 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 कस्टम स्किन पर चलता है. इसकी बैटरी 4,350mAh की है और इसमें 65W SuperVOOC 2.0 सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस चार्जिंग सपोर्ट के साथ महज 30 मिनट में ही फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

http://धनश्री ने किया तितलियां गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

साथ ही 5 मिनट की चार्जिंग के बाद फोन में 4 घंटे तक वीडियो भी देखा जा सकता है. यहां सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS और USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. इस हैंडसेट की खास बात ये है कि इसमें AI हाइलाइट वीडियो फीचर दिया गया है. ये लाइटनिंग कंडीशन्स को डिटेक्ट करता है और रियल टाइम में ऑटौमैटिकली वीडियो की क्लैरिटी को इंप्रूव कर देता है. इस फोन में डुअल-व्यू वीडियो फीचर भी मौजूद है.

http://टीम इंडिया को जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य, चौथे दिन स्टंप्स तक 4/0

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now