আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

44MP डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च

Published on: March 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo ने भारत में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 3 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके साथ अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड, AI नॉयज कैंसिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. ओप्पो ने इस इवेंट में स्मार्टफोन के साथ Oppo Enco W31 वायरलेस इयरबड्स भी लॉन्च किए हैं. इसके दो वेरिएंट्स हैं. एक वेरिएंट की कीमत 4499 रुपए है, जबकि दूसरा वेरिएंट 7,990 रुपए का है. ओप्पो Reno 3 Pro 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपए और 8GB रैम के साथ 256GB वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपए है. इसकी सेल 6 मार्च से शुरू होगी.

http://एक बार फिर टली निर्भया के दोषियों की फांसी, अगले आदेश तक रोक

इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट्स ऑरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई व्हाइट के साथ लॉन्च किया गया है. ओप्पो Reno 3 Pro में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है.2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस, जबकि 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4,025mAh की बैटरी दी गई है और यहां 30W का VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. ओप्पो Reno 3 Pro में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसमें USB Type C कनेक्टर दिया गया है.

http://भारत में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि, चीन में 2800 लोगों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now