আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Published on: April 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. OPPO ने भारत में अपना सबसे सस्ता OPPO A53s 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसके A53s 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपए और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे 2 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. इसे क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.  लॉन्च ऑफर की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड्स पर 1,250 रुपए तक 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. ओप्पो A53s 5G एंड्रॉयड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.52-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मौजूद है.

http://भाई की हत्या के आरोप में एक्ट्रेस शनाया काटवे गिरफ्तार

इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही यहां रैम एक्सपान्शन टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोटोग्राफी के लिहाज से रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमार और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. साथ ही इसमें सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा उपलब्ध कराया गया है. ओप्पो A53s 5G की बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए यहां डुअल-मोड 5G, 4G, WiFi, ब्लूटूथ और GPS का सपोर्ट मौजूद है. इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.

http://पिता-बेटी और बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now