नई दिल्ली. Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ओप्पो F21 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए है. फोन को कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा. सनसेट ऑरेंज के साथ फाइबर ग्लास लेदर डिजाइन है जिस पर लीची ग्रेन टेक्स्टर है. ओप्पो F21 Pro 5G की कीमत 26,999 रुपए है. इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. इस फोन को कॉस्मिक ब्लैक और रैनबो स्पेक्ट्रम शेड्स कलर में खरीदा जा सकेगा.
https://मोहसिन खान-आकांक्षा पुरी का म्यूजिक वीडियो ‘जा रहे हो’ रिलीज, इमोशंस से भरा हुआ है गाना
Oppo F21 Pro की स्पेसिफिकेशन
Oppo F21 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4x रैम है. इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोप है जिसका अपर्चर f/3.3 है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेस है जिसका अपर्चर f/2.4 है. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.4 है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है.
https://धरती की तरफ बढ़ रहा सबसे विशालकाय कॉमेट, 35 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार
Oppo F21 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Oppo F21 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है. फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4x रैम है. इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोप है जिसका अपर्चर f/3.3 है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेस है जिसका अपर्चर f/2.4 है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.4 है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है.










