नई दिल्ली. Oppo F17 Pro Diwali Edition भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत सिंगल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के लिए 23,990 रुपए रखी गई है. नया Oppo F17 Pro दिवाली एडिशन मैट गोल्ड ऑप्शन में आएगा. इसमें ब्लू और गोल्ड ग्रेडिएंट फिनिशिंग मिलेगी. इस दिवाली एक्सक्लूसिव बॉक्स में 10,000mAh पावर बैंक और एक दिवाली एक्सक्लूसिव बैक कवर मिलेगा. ऐमेजॉन पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है और 23 अक्टूबर से इसकी बिक्री शुरू की जाएगी. ओप्पो नए F17 Pro दिवाली एडिशन की घोषणा ट्विटर अकाउंट के जरिए की है.
http://आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे पीएम मोदी
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो इसमें एक्सचेंज के तहत 16,400 रुपए तक छूट, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स, HDFC बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत की छूट, प्राइम मेंबर्स के लिए ऐमेजॉन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक, नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए 3 प्रतिशत कैशबैक, 1-ईयर टोटल डैमेज प्रोटेक्शन और 180 दिन के लिए वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ग्राहकों को मिलेगा. ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P95 प्रोसेसर, 8GB रैम, 128GB प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, 16MP प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल सेल्फी कैमरा, 4,015mAh, 30W फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.










