नई दिल्ली. नए स्मार्टफोन Oppo A77s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे स्टेरी ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में पेश किया गया है. इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए है. इसमें 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसके साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 मिलता है.
इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि फोन को 71 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. इसके साथ AI सपोर्ट वाला सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया गया है. इसमें डुअल अल्ट्रा लिनियर स्टीरियो स्पीकर है. फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IPX4 और IPX5 की रेटिंग मिली है.
https://पिता ने डांटा तो रेल की पटरी पर लेट गया बेटा, GRP ने बचाई जान










