আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A15s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: December 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo ने भारत में अपने पॉप्युलर स्मार्टफोन Oppo A15 का अपग्रेडेड वर्जन Oppo A15s लॉन्च कर दिया है. इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उतारा गया है और इसकी कीमत 11,490 रुपए रखी गई है. इसे डायनैमिक ब्लैक, फैंसी वाइट और रेम्बो सिल्वर वाले तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी बिक्री 21 दिसंबर से शुरू की जाएगी. इसे ऐमेजॉन  के साथ-साथ प्रमुख रिटेल रिटेल चैनल्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. अगर आप इस फोन को रिटेल स्टोर से खरीदते हैं तो कुछ बैंकों के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. ग्राहक जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंस स्कीम का भी लाभ ले सकेंगे.

http://5 करोड़ गन्ना किसानों को तोहफा, चीनी निर्यात पर सब्सिडी देगी मोदी सरकार



वहीं, ऐमेजॉन पर ग्राहकों को HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. ये ऑफर्स  केवल 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक के लिए वैलिड हैं. ये स्मार्टफोन ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 13MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है. वहीं, इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिहाज से Oppo A15s में WiFi, ब्लूटूथ और GPS सपोर्ट मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां रियर माउंटेड है. इसकी बैटरी 4,230mAh की है.

http://सारा का नो-मेकअप लुक देख फैंस बोले- इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now