अभनपुर. तामासिवनी में महाविद्यालय खोलने की मांग पूरी नहीं हो पाई है. तामासिवनी और आपपास के 20-25 गांवों के लोग पिछले 20 वर्षों से तामासिवनी में महाविद्यालय की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में तत्कालीन मुख्यमंत्री के जनदर्शन में 2 बार ग्रामीणों ने आवेदन दिया था. कुछ वर्ष पहले प्रशासन ने तामासिवनी में महाविद्यालय खोलने को लेकर सर्वेक्षण भी कराया था पर अब तक महाविद्यालय नहीं खुल पाया. शिवसेना महाविद्यालय की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार ज्ञापन के माध्यम से ध्यानाकृष्ठ करा रहा है.
http://INDvSA : भारत जीत से 2 विकेट दूर, स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 132/8
बता दें कि पोड, तोरला, कठिया, उगेटरा, नवागांव, गोरभट्टी, डोमा, बिरबिरा, गनोद, भलेरा, गौरभट्ट, कुम्हारी, टीला, छटेरा, चरौदा, खपरी, गिधवा, नरियरा, बरभाटा, मोखेतरा सहित तामासिवनी के आसपास 25 गांवों के करीब 1500 विद्यार्थी प्रति वर्ष 12वीं उतीर्ण होते हैं. इन विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए आरंग या नवापारा अभनपुर जाना पड़ता है जो कि तामासिवनी से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर है. शिवसेना अभनपुर विधानसभा प्रभारी रविकांत तारक (सोनू दीवाना), त्रिलोकी साहू, पुनाराम टंडन, प्रवीण डांडेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री को तामासिवनी में महाविद्यालय के लिए ज्ञापन दे चुके हैं पर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है.
http://इंटरनेट पर इन लड़कियों के डांस मूव्स ने मचाया धमाल, लगातार देखा जा रहा VIDEO







