रायगढ़. पिछले एक दशक से घर-घर योग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध संजय अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया अग्रवाल द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 19, 20, 21 जून को तीन दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक का होगा. कोरोना संकट की वजह से सोशल डिस्टेंन्स की अनिवार्यता के मद्देनजर एक जगह पर बहुत से लोगों का एक साथ योग करना प्रतिबंधित है. इस वजह से योग प्रशिक्षण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. ऐसे में श्रेया अग्रवाल द्वारा ऑनलाइन योग प्रशिक्षण दिए जाने पर आम जनता को घर बैठे योग सीखने का सुअसर प्राप्त होगा. श्रेया ने कहा कि कोरोना का असर शारीरिक रूप से कमजोर लोगों पर अधिक होता है, लेकिन नियमित योग से न केवल इंटर्नल सिस्टम मजबूत होता है बल्कि आत्मशक्ति भी बढ़ती है.
http://अगस्त से वन नेशन वन राशन कार्ड, निःशुल्क खाद्यान्न तीन माह और बढ़ाने मंत्री का अनुरोध
योग के इस कार्यक्रम का प्रसारण हर्ष चैनल द्वारा लाइव किया जाएगा. ऑनलाइन योग हेतु 19, 20 व 21 जून को प्रातः 7 बजे 8 बजे तक श्रेया अग्रवाल से सोशल मीडिया में फेसबुक, यूट्यूब, जूम लिंकव, इंस्टाग्राम लिंक से लाइव भी जुड़ा जा सकता है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन योग में शामिल होने के लिए शहर की सभी ख्याति लब्ध सामाजिक राजनैतिक संस्थाओं ने अपील की है. विधायक प्रकाश नायक, भाजपा प्रदेशअध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद गोमतीसाय, भाजपा नेता ओपी चौधरी, महापौर जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार व रायगढ़ जिला पुलिस की ओर से एएसपी अभिषेक वर्मा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर, इकाई रायगढ़ अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेशमंत्री राजेश अग्रवाल, जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला भाजपा मंत्री आशीष ताम्रकार, पूर्व सभापति व पार्षद सलीम नियारिया, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, लायनेस क्लब मिड टाउन रायगढ़ अध्यक्षा पायल अग्रवाल,
http://रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इजाजत दी तो भगवान जगन्नाथ माफ नहीं करेंगे
श्री श्याम मंडल रायगढ़ अध्यक्ष राजेश कासिया, यादव समाज के प्रदेश सचिव व पार्षद शाखा यादव, रिहैब फाउंडेशन अध्यक्ष जस्सी फिलिप्स, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, रायगढ़ इस्पात उद्योग संघ अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल व सचिव अरविंद शर्मा, प्रेस क्लब रायगढ़ अध्यक्ष वासु मोदी, सचिव दिनेश मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेश शर्मा, दिव्यशक्ति संस्था अध्यक्ष कविता बेरीवाल, प्रेस एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, पार्षद वार्ड क्रमांक 2 अशोक यादव, पार्षद वार्ड क्रमांक 6 संजय देवांगन, पार्षद वार्ड क्रमांक 18 पूनम दिवेश सोलंकी, पार्षद वार्ड क्रमांक 30 रिमझिम प्रसाद, पार्षद वार्ड क्रमांक 20 प्रभात साहू, पार्षद वार्ड नंबर 22 श्रीमती शैल कौशलेश मिश्रा, डॉ अजय गुप्ता, डॉ रूपेंद्र पटेल, डॉ प्रशांत अग्रवाल, डॉ प्रिया अग्रवाल, डॉ प्रभात पटेल, डॉ उमाशंकर गुप्ता आदि ने आम जनता से तीन दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर में शामिल होने की अपील की है.







