আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

OnePlus Nord CE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: June 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. OnePlus Nord CE 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. नया फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus Nord का अपग्रेडेड वर्जन है. इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपए है. इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है. वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपए है. फोन के टॉप वेरिएंट यानी 12 जीबी रैम और 256 जीबी की कीमत 27,999 रुपए है. यह फोन ब्लू वॉयड, चारकोल इंक और सिल्वर रे कलर में अमेजन इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा. फोन की बिक्री 16 जून से होगी, जबकि प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है.

http://Vivo Y73 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है. फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Adreno 619 GPU ग्राफिक्स, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) है. वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.25 है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है.

http://सीएम भूपेश को किसान ने दी दुआएं, गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज

सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है जिसके साथ भी का सपोर्ट है. कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS/NaVIC, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इस फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है. इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ Warp Charge 30T Plus का सपोर्ट है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now