रायपुर. एम्स में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले डेढ़ महीनों में यह स्वाइन फ्लू से पीड़ित की 6वीं मौत है. हालांकि डेथ ऑडिट कमेटी ने मौतों के लिए स्वाइन फ्लू की वजह की पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले से 72 साल के एक मरीज को कुछ दिनों पहले एम्स में भर्ती कराया गया था. शुगर की वजह से उनके एक पैर में गैंग्रीन हो गया था. सांस लेने में भी दिक्कत थी. जांच के बाद उनमें स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई.
https://फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं के ठिकानों पर CBI की छापेमारी
तब से उनका इलाज जारी था. बीमारी की जटिलताओं की वजह से उनकी मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इसे कोमॉर्बिडिटी के साथ हुई मौत के रूप में दर्ज किया है. महामारी नियंत्रण विभाग के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि इस मौत के साथ स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु संख्या 6 तक पहुंच गई है. हालांकि डेथ ऑडिट कमेटी ने अभी यह पुष्ट नहीं किया है कि ये मौतें स्वाइन फ्लू की वजह से ही हुई हैं. उन्होंने कहा कि ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों को स्वाइन फ्लू से हुई मौत के रूप में दर्ज किया जाएगा.
https://छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना







