আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चीतल शिकार के मामले में एक को जेल, 7 अन्य आरोपी भी पकड़ाए

Published on: December 31, 2020
---Advertisement---

रायपुर. गरियाबंद वनमण्डल के अंतर्गत मैनपुर वनपरिक्षेत्र में बाजा घाटी के पास एक नर चीतल शिकार के आरोपी बेहराडीह निवासी रामसिंह को वन विभाग की टीम ने 48 घंटे के भीतर पकड़कर जेल दाखिला कराया है. चीतल शिकार में संलिप्त 7 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पीव्ही नरसिंग राव के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक रायपुर जेआर नायक के निर्देशानुसार वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई.

http://CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 4 मई से, 15 जुलाई तक रिजल्ट



वनमण्डल गरियाबंद के अंतर्गत मैनपुर परिक्षेत्र में विगत 27 दिसम्बर को एक नर चीतल को मृत पाया गया था. उसी स्थान पर एक नग तीर-कमान भी था. जिसके आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा खोजबीन कर आरोपियों को पकड़ लिया गया. इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. वन विभाग की टीम ने परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर अनिल साहू तथा परिक्षेत्र अधिकारी इंदगांव योगे रात्रे सहित विभागीय अमले का योगदान रहा.

http://सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास ठप, मांग को जायज बताते भाजपा ने किया समर्थन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now