महासमुंद. बीती रात दो चोरों ने शहर के गांधी चौक स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर में नकदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया. पूरी घटना मंदिर के सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई. इधर, पुलिस ने पार्षद और समाज के सदस्य महेन्द्र जैन की सूचना पर दो अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने बताया कि मामले में जांच शुरु कर दी गई है. मंदिर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है. शहर के आसपास की सीमाओं के साथ ही थानों में भी सूचना देकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.
https://कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
ज्ञात हो कि शहर के जैन मंदिर में चोरी की यह पहली घटना है जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है और समाज के पदाधिकारी भी हैरान हैं. पुलिस और समाज के साथ ही सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मंदिर में चोरी बुधवार की रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच हुई है. कैमरे में दो चोर बकायदा चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं. महेंद्र जैन ने बताया कि चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित दादा कुशल गुरुदेव के कक्ष में स्थापित उनकी प्रतिमा से तीन नग सोने के हार के अलावा चांदी की छतरी और दान पेटी को तोड़कर नकदी चोरी की है.
https://बस्ती में पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत







