पिथौरा. समीप के देवपुर वन परिक्षेत्र के जंगल से करील तोड़कर ले जाते एक आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की गई है. ज्ञात हो कि क्षेत्र के वनों में लगातार शिकार एवं अवैध कटाई की खबरें सुर्खियों में हैं. इन खबरों के बाद चालू की गई गश्त के दौरान उक्त कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार उप वनमंडल अधिकारी कसडोल के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर के निर्देशन पर गुरुवार को कक्ष क्रमांक 252 में सिंघीटार निवासी हेमलाल बांस करील कटा 6 किलो परिवहन करते हुए पकड़ा गया. जिसके विरुद्ध पीओआर क्रमांक 13227/07 दिनांक 30/7/2020 जारी कर अग्रिम कार्रवाई की गई. उक्त कार्रवाई में सप अधिकारी चन्हाट एसएस मरकाम, परिसर रक्षी चन्हाट यागेश्वर सोनवानी, राजेंद्र यदु, वन चौकीदार व सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा.
http://सिद्धार्थ-नेहा का नया गाना ‘दिल को करार आया’ रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री
राज्य में अब तक 545.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक राज्य में 545.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को सवेरे रिकार्ड की गई वर्षा की जानकारी के अनुसार सरगुजा में 1.7 मिमी, सूरजपुर में 28.4 मिमी., बलरामपुर में 4.0 मिमी, जशपुर में 2.1 मिमी तथा बलौदाबाजार में 6.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है. बिलासपुर में 4.0 मिमी., रायगढ़ में 2.6 मिमी., जांजगीर-चांपा में 7.6 मिमी, कोरबा में 7.8 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में 1.3 मिमी, बस्तर में 0.3 मिमी, नारायणपुर में 2.8 मिमी और दंतेवाड़ा में 6.4 मिमी तथा बीजापुर में 1.3 मिमी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 55,079 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार







