महासमुंद. मुस्लिम समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मिलकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. समाज प्रमुखों ने मांग की है कि पुराना सिविल लाइन मार्ग को पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग से जोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाए. समाज प्रमुखों ने बताया कि मुख्य मार्ग से सीधे गार्डन होते हुए पुराने सिविल लाइन मार्ग से जुड़ जाएगी जिससे सिविल लाइन में वाहनों का दबाव कम होगा. उन्होने बताया कि मस्जिद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ अता करने जाते हैं इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है जिससे अन्य लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है. नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर घंटे भर की चर्चा में मुस्लिम समाज प्रमुखों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनकी मांग को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा करेंगे.
http://एयरपोर्ट रोड पर दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, युवती समेत 5 घायल
उन्होने कहा कि टॉउन हॉल के सामने 186 दुकानदारों के लिए दुकानों का निर्माण किया जाना है. यातायात का दबाव कम करने के लिए कोशिश की जा रही है. नपाध्यक्ष ने माना कि पुलिस कंट्रोल रूम से लगकर सीधे सिविल लाइन की सड़क से जोड़ दिया जाता है तो लोगों को एक और नया मार्ग मिल सकता है. उन्होने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव तैयार हैं. उन्होने हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर सभापति राजेन्द्र चंद्राकर, संदीप घोष, पार्षद हफीज कुर्रेशी, रिंकू चंद्राकर, गोलू मदनकार, महेन्द्र सिक्का, मुस्लिम समाज के एके खैरानी, अजीज कुरैशी, सलीम चौहान, याकूब मास्टर, तबरेज खान, शब्बीर चौहान, राजू चौहान, नासिर खान, हैदर कादरी, जाहिद हुसैन, शाबान मास्टर, वदूद खान, जावेद भाई, शकील खान, जमील चौहान, सबदर खान, शेख हबीबुद्दीन, अब्दुल रजाक, युसूफ धनवानी, याकूब खान आदि उपस्थित थे.
http://नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर मचाया धमाल, देखिए वीडियो







