আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

व्यापमं की तर्ज पर इस संभाग में होगी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के लिए भर्ती परीक्षा

Published on: September 23, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों सहित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं कोरबा जिले में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर निवासी युवाओं की भर्ती के लिए विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया गया है. कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, व्यापमं की तर्ज पर विभिन्न विभागों में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों की पूर्ति के लिए चयन परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन करेगा. बस्तर, सरगुजा सहित संबंधित जिलों में कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन एवं इसकी कार्य प्रणाली के निर्धारण के संबंध में बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली.

https://एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बैठक में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भर्ती किए जाने के लिए सामान्य नियमावली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कमिश्नर ने बताया कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड में व्यापमं की परीक्षा प्रणाली को अपनाते हुए रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी. इस बैठक में सभी कलेक्टरों से नियमावली, परीक्षा प्रणाली, परीक्षा शुल्क, परीक्षा के पाठ्यक्रम पर अपने सुझाव दिए. बैठक में कमिश्नर ने जिलों में चयन प्रक्रिया हेतु परीक्षा केंद्रों का चिन्हांकन के निर्देश दिए. कमिश्नर ने कहा कि बस्तर संभाग के स्थानीय निवासियों के लिए प्रथम चरण में भर्ती के लिए राज्य शासन को भेजे गए प्रस्ताव में स्वीकृति उपरांत भर्ती की कार्रवाई की जाएगी.

https://विश्व कल्याण के लिए श्री गुरु सिंघ सभा में श्री सुखमनी साहिब का पाठ जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now