আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चरित्र शंका पर पुजारी ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला

Published on: September 16, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. चरित्र शंका पर पुजारी ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार के कोटमी गांव निवासी रामनारायण पांडेय (35) पुजारी है. वह मंदिर परिसर में ही पीछे की ओर बने मकान में पत्नी मंदाकनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) साल के साथ रहता है. आरोप है कि रामनारायण पांडेय और उसकी पत्नी का बुधवार सुबह से विवाद हो रहा था. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जो कुछ भी रामनारायण के हाथ में आया, उसने पत्नी की उससे ही पिटाई की बाद दोपहर घर से चला गया. रात करीब 9 बजे लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी.

https://सोनू सूद के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, दूसरे दिन भी सर्वे जारी

उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया. इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी. बाद रामनारायण ने किचन में रखे गैस चूल्हे को जलाया और पत्नी मंदाकिनी के ऊपर बार-बार रखने लगा. गैस चूल्हा बार-बार रखने से मंदाकिनी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई. कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई. बाद पुलिस को सूचना दी गई. वारदात के दौरान रामनारायण का साला रामायण, साली पूजा और दोनों बच्चे घर में ही थे. आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया. बाद उनके सामने ही आरोपी ने पत्नी को आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रामनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. शक के स्वभाव के चलते अक्सर पत्नी से विवाद करता था.

https://ढाई लाख रुपए कीमती पैंगोलिन स्केल्स के साथ एक गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now