আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोटा से लौटते ही छात्रों का होगा रैपिड टेस्ट, निगेटिव आने पर ही जा सकेंगे घर

Published on: April 25, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. लॉकडाउन होने के फलस्वरूप राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए राज्य शासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. इस संबंध में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज यहां बताया कि कोटा में फंसे जिले के सभी 112 छात्रों की सूची जिले के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. इन सभी छात्रों की यहां सम्भवतः मंगलवार या बुधवार तक आने की संभावना है. कलेक्टर ने बताया जो भी छात्र कोटा से यहां पहुंचेंगे, उन सभी छात्रों का रैपिड टेस्ट कराया जाएगा.

http://VIDEO : अजय देवगन का गाना ’ठहर जा’ रिलीज, दे रहे ये खास मैसेज

रैपिड टेस्ट के दौरान उनकी निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही वे अपने घर जा पाएंगे और उन्हें 14 दिन की क्वॉरंटाइन में रहना होगा. इन सभी छात्रों को अपने-अपने विकासखंडों में भेजा जाएगा जहां से वे अपने घर जा सकेंगे. इस संबंध में छात्रों के पालकों से कलेक्टर ने आग्रह किया है कि वे जिला मुख्यालय पर न आएं और ना ही जिला स्तर पर भीड़ बढ़ाएं, इससे अव्यवस्था हो सकती है. इसके लिए सभी पालक अपने-अपने जनपद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार से सम्पर्क में रहें और जनपद मुख्यालयों से ही अभिभावक अपने बच्चों को ले जाएं.

http://गांवों में खाली बैठे हैं सैकड़ों मजदूर, पेयजल और निस्तारी की भी समस्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now