पिथौरा. समीप की पुलिस चौकी बया में आगामी होलिकोत्सव को लेकर चौकी प्रभारी धनेश टांडेकर ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक चौकी परिसर में आयोजित की. बैठक में सम्मिलित हुए पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों आदि से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श के बाद होली शांतिपूर्वक मनाने प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में आगामी होली पर्व को लेकर शांति की अपील करते हुए त्योहार को शांतिपूर्वक पारंपरिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. धनेश टांडेकर ने कहा कि इस दौरान किसी तरह से हुड़दंग एवं शरारत कर अन्य लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें.
https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स
कहीं भी किसी तरह से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस चौकी बया में दें. चौकी प्रभारी ने कहा कि हमारा प्रयास बेहतर पुलिसिंग का रहेगा. समिति द्वारा अपनी राय चौकी प्रभारी के सामने रखी. जिसमें पेट्रोलिंग, शराब पीकर हुड़दंग, तीन सवारी, अनावश्यक बाजा बजाना, रस्सी से रोड जाम करना, चंदा मांगना, पक्की सड़क पर होलिका दहन करना, बिजली तार के नीचे होलिका दहन करना, आयल पेंट उपयोग नहीं करने आदि पर समिति द्वारा सुझाव दिया गया. जिस पर चौकी प्रभारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन समिति को दिया.
https://12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी लगाए जाएंगे टीके, 16 मार्च से होगी शुरुआत







