আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन की दस्तक, बिलासपुर में मिला मरीज

Published on: January 5, 2022
---Advertisement---

रायपुर. बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था. स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है.

https://WHO की चेतावनी- ओमिक्रॉन जितनी तेजी से फैलेगा, खतरनाक वैरिएंट आने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी

समय-सीमा बैठक एवं कलेक्टर जनचौपाल आगामी आदेश तक स्थगित

बेमेतरा. कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर कोरोना महामारी कोविड-19 संक्रमण के तीसरी लहर की संभावना एवं जिले में बढ़ते संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक एवं कलेक्टर जनचौपाल आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है.

https://50MP कैमरे के साथ Vivo Y21T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 9 को

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 09 जनवरी को होगा. मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now