सौरभ गोयल
सरायपाली. गोधन न्याय योजना को लेकर प्रदेशभर में उत्साह देखा जा रहा है. गोधन न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर पशुपालक गोबर का विक्रय करने गौठान तक पहुंचे और योजना लागू करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया. इस बीच ग्राम जंगलबेड़ा की 70 वर्षीया लता ने कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर से योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए 50 रुपए बतौर आशीर्वाद भेंट की. बुजुर्ग महिला द्वारा इस आशीर्वाद से अभिभूत श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मोबाइल से यह जानकारी दी. जिस पर मुख्यमंत्री ने सहृदयता का परिचय देते हुए बुजुर्ग महिला लता के प्रति आभार जताया.
http://ममता चंद्राकर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
सोमवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक चंद्राकर विधानसभा के दूरस्थ ग्राम जंगलबेड़ा पहुंचे थे जहां उन्होनें गांव के सभी को फेस मास्क प्रदाय किया. उन्होनें ग्राम जंगलबेड़ा में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर के लिए भी मंदिर समिति के अध्यक्ष को आर्थिक सहयोग दिया. इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विश्वजीत बेहेरा भी उपस्थित थे. श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदने की जानकारी देते हुए पंजीयन कराने की अपील की. ग्रामीणों के बीच बुजुर्ग महिला लता ने आर्शीवाद देते हुए 50 रुपए का नोट अपने पल्लू से निकालकर आशीर्वाद सहित चंद्राकर को देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देने कहा. इस अवसर पर सरपंच रामलाल विशाल उपस्थित रहे.
http://N-95 मास्क को लेकर केंद्र की चेतावनी, इससे कोरोना का प्रसार नहीं रुकता







