रायपुर. मकान में आग लगने से एक वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित अशोका रत्न सोसायटी के सामने स्थित मकान में मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे आग लग गई. मकान से धुआं निकलते देख किसी ने पुलिस को कॉल किया. बाद खमारडीह थाना पुलिस के साथ ही तेलीबांधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. हालांकि तब तक आग बढ़ चुकी थी. इस पर फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और आग पर काबू पाया. अंदर घुसे तो सारा सामान जल चुका था और किचन में एक वृद्धा का शव पड़ा था.
https://मंदिर की रथयात्रा के दौरान हादसा, करंट लगने से 2 बच्चों समेत 11 की मौत
उनकी शिनाख्त नीलम घोष (70) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नीलम इस B-125 मकान में करीब 15 सालों से अकेले रहती थी. वह अक्सर देर रात स्ट्रीट डॉग और मवेशियों को खाना खिलाती थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से हादसा हो सकता है, लेकिन वृद्धा के अकेले होने और किचन में शव मिलने के कारण पुलिस को हादसे को लेकर संदेह है. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है. खमारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है.
https://पीएम किसान की 11वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, शुरू हुई यह सुविधा







